एशेरिकिया कोलाए, जिसे ई० कोलाए भी कहते हैं, एक ग्राम-ऋणात्मक, विकल्पी अवायुजीवी, छड़ी-आकृति का बैक्टीरिया है जो एशेरिकिया जीववैज्ञानिक वंश का सदस्य है। यह साधारण-रूप से नियततापी प्राणियों के जठरांत्र क्षेत्रमें निचली आँतों में रहता है। अधिकांश इ० कोलाए नस्लें अहानिकारक होती हैं लेकिन कभी-कभी भोजन विषात्तन का कारण बन सकती हैं।